The launch of 'Pyaar Bepanah', an album of just ghazals, comes as a surprise in a time where only single tracks are released. live performed live by SaReGaMaPa famed singer Jazim Sharma. K J Singh of Asli Music said,"Asli music might not always be in the limelight. But it's always there.", about the same.
Monday, 28 September 2015
Ghazal Night with Celebrities
Friday, 25 September 2015
प्रधानमंत्री मोदी के सामने सिलिकॉन वैली में कैलाश खेर का परफॉर्मेंस
लोकप्रिय गायक #कैलाश खेर की आवाज़ हर किसी श्रोता के दिलों
की धड़कने बढ़ा देती है शायद हमारे प्रधानमंत्री भी उनकी आवाज़ के मुरीद हैं तभी वो
कैलाश खेर को अपने हर कार्यक्रम मे जोड़ लेते हैं। अभी
कैलाश खेर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिये #अमेरिका की #सिलिकॉन वैली में अपने बैंड #कैलासा के साथ परफॉर्म करेगें। प्रधानमंत्री #मोदी जी के सामने अपने परफॉर्मेंस से बेहद खुश और उत्साहित कैलाश खेर ने सैन फ्रांसिस्को से सीधी बातचीत में बताया कि , मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है कि मैं अपने प्रिय
प्रधानमंत्री के समक्ष २७ सितम्बर को सिलिकॉन वैली में
अपने बैंड के साथ गाऊँगा और मैं मोदी जी से भी गुज़ारिश करूंगा
कि वो कम से कम गीत की एक लाइन भी गुनगुनायें।
२६ सितम्बर को लंच के दौरान
मोदी जी से कैलाश खेर की मुलाक़ात भी होगी। इससे पहले भी कैलाश खेर को मोदी जी ने #स्वच्छता #अभियान के
दौरान नामांकित किया था।
Wednesday, 23 September 2015
हेमन्त पाण्डेय पहुँचे फैशन बैग लॉन्च में
ऑफिस ऑफिस के पाण्डेय जी यानी हास्य कलाकार #हेमन्त पाण्डेय पहुँचे #तोरेरो #कारपोरेशन द्वारा #यूरोपियन #फैशन #ब्रांड के #बैग की #प्रदर्शनी में,तोरेरो के सीईओ #यशोवर्धन गुप्ता ने बताया कि विक्टोरिओ एवं लुखिनो विश्व में तेजी से बढ़ने वाले स्पेन के सर्वश्रेष्ठ ब्राण्ड हैं और हमारी कम्पनी को इस ब्राण्ड को भारत में बाज़ार उपलब्ध कराना हैं।
रिलीज़ के लिये तैयार है उम्मीद हैं

मुझे हॉरर फ़िल्में देखना पसंद हैं -- प्रभुदेवा
इस दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक ने कैसी पंजाबी फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग बनायी होगी यह तो २ अक्टूबर को ही पता चलेगा जब यह रिलीज़ होगी, लेकिन अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत ही खुश हैं प्रभुदेवा, क्योंकि अक्षय के साथ उनकी पिछली फिल्म राऊडी राठौर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
बहुत ही कम बात करने वाले प्रभू को गुस्सा भी आता है क्या ? इसके जवाब में अभिनेत्री लारा दत्ता ने बताया कि ," हाँ प्रभुदेवा गुस्सा भी करते हैं जब हम सेट पर ज्यादा मस्ती करते हैं क्योंकि प्रभू सर को सेट पर ज्यादा शैतानी करना पसंद नही है हाँ थोड़ी मस्ती की परमिशन वो देते हैं। "
प्रभुदेवा एक डांसर , अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं उनसे पूछने पर कि जब वो कोरियोग्राफी करते हैं फिल्मों में, तो कोई ऐसा अभिनेता या अभिनेत्री उन्हें मिला जो कि बिलकुल बेवकूफ हो और डांस कभी सीख नही सका हो ? उन्होंने बहुत ही शालीनता के साथ कहा कि," नही, मेरा काम है सभी को डांस सिखाना जिसे नही आता वही तो सीखता है।
Friday, 18 September 2015
धीरज कुमार का सीरियल श्री गणेश अब एपिक चैनल पर
Subscribe to:
Posts (Atom)
